Click Here
Click Here
Click Here

कराईकेला में तीन दिवसीय बैसाखी मेला सह दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित

Chakradharpur: बंदगांव प्रखंड अन्तर्गत कराईकेला में तीन दिवसीय बैसाखी मेला सह दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. छऊ नृत्य सह...

Chakradharpur: बंदगांव प्रखंड अन्तर्गत कराईकेला में तीन दिवसीय बैसाखी मेला सह दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. छऊ नृत्य सह बैशाखी मेला का शनिवार को समापन हुआ. छऊ नृत्य प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, मेला समिति के संरक्षक विदेशी नायक, ग्राम मुंडा परमेश्वर महतो, पूर्व मुखिया राजेन्द्र मेलगांडी, वार्ड सदस्य पाणु मुखी, आनंद बिहारी साहू, बीस सूत्री सदस्य महेश प्रसाद साहू, नितेश मंडल, गोरी शंकर गुप्ता, विवेक मिश्रा, बाबनाथ सारंगी, अरूप चटर्जी और रतन साहू ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया.

छऊ नृत्य प्रतियोगिता में कलाकारों ने बांधा समां

प्रतियोगिता में कुल तीन टीमों ने भाग लिया. तरूणकला छऊ नृत्य समिति कराईकेला ने छऊ नृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत पौराणिक कथाओं पर आधारित हर गौरी नृत्य प्रस्तुत कर की. जिसके उपरांत प्रतिभागियों द्वारा आरती, वनदेवी, महिषासुर बध, राधा कृष्ण, शिकारी आदि छऊ नृत्य पेश किया गया.

प्रतियोगिता में पुटसाई छऊ नृत्य कमेटी तथा दामुडीह छऊ नृत्य मंडली दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मिथुन गगराई ने कहा कि यहां छऊ नृत्य कार्यक्रम बृहद रूप से आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में कला को बचाए रखने के लिए छऊ कलाकारों का सराहनीय योगदान है.

उन्होंने कहा कि यहां के छऊ कलाकारों ने विदेशों में भी अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन किया है. मेला को सफल बनाने में तरूणकला समिति के संयोजक बिदेशी नायक, बिट्टू मिश्रा, गिरधारी मंडल, अरूप चटर्जी, गौरी शंकर साहू और गिरधारी मंडल का सराहनीय योगदान रहा.

ALSO READ: सिमडेगा: घर में सो रही 22 वर्षीय युवती के सिर में मारी गोली

मेला में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

मेला में मिठाई, झूला, श्रृंगार समेत अन्य दुकानों लगाई गई थीं. इस मौके पर हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. कराईकेला में बैसाखी पर्व के अवसर पर लगाए गए मेला में हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और मेला का आनंद लिया. इसके साथ ही मिठाई, खाजा, खिलौने समेत कई अन्य चीजों की दुकानें लगाई गई थीं.

मेला में बंदगांव प्रखंड ही नहीं, बल्कि चक्रधरपुर, राउरकेला, टाटा, सोनुवा, मनोहरपुर, चाईबासा और खरसावां समेत विभिन्न जगहों से हजारों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे. यह मेला शनिवार देर शाम तक चला.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *