लोहरदगा : दामोदर महोत्सव की तैयारी पूरी, राज्यपाल होंगे शामिल

Lohardaga : जिला के चूल्हापानी ( सलगी ) स्थित दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर आयोजित होने वाले 22वें दामोदर महोत्सव की...

Lohardaga : जिला के चूल्हापानी ( सलगी ) स्थित दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर आयोजित होने वाले 22वें दामोदर महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. युगांतर भारती की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसी दिन गंगा दशहरा पर्व भी मनाया जा रहा है. महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल होंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय करेंगे.

युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 22वां दामोदर महोत्सव राज्य के 47 अलग अलग स्थानों पर मनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि दामोदर नदी के संरक्षण और जन जागरूकता के उद्देश्य से शुरू हुआ यह आंदोलन अब एक बड़े जन अभियान का स्वरूप ले चुका है. गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित होने के कारण इस बार महोत्सव का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और अधिक बढ़ गया है. कार्यक्रम दोपहर 12ः30 बजे शुरू होगा. जहां दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी.

 

ALSO READ : व्हाट्सएप स्टेटस लगा युवक ने की आत्महत्या, पत्नी से चल रहा था विवाद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *