गर्मी बढ़ते ही बिजली ने दिखाई आंख-मिचौली, सोलर सिटी गिरिडीह अंधेरे में डूबा, लोगों में बढ़ा आक्रोश

  Giridih: गिरिडीह शहर में गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है. हालात यह हैं कि सुबह, शाम...

 

Giridih: गिरिडीह शहर में गर्मी की दस्तक के साथ ही बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है. हालात यह हैं कि सुबह, शाम या रात-किसी भी समय बिजली गुल हो जा रही है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. उमस भरी गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है.

शनिवार रात कई इलाके अंधेरे में डूबे

शनिवार की रात शहर के कई इलाकों में अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया. बिजली के अभाव में लोग न सिर्फ गर्मी से परेशान हुए, बल्कि दैनिक कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हुई. छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

सोलर सिटी के दावे पर सवाल

स्थिति की विडंबना यह है कि जिस गिरिडीह शहर को ‘सोलर सिटी’ के रूप में विकसित करने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर शहर अंधेरे में डूबा नजर आ रहा है. स्थानीय लोगों ने इस विरोधाभास को उजागर करते हुए रात के अंधेरे की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी हैं.

Also Read: जमशेदपुर: सोनारी के आवास टावर अपार्टमेंट में AC ब्लास्ट से लगी भीषण आग, कई लोग फंसे, रेस्क्यू जारी

लोगों में बढ़ा आक्रोश

लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि जब शहर को सोलर सिटी बनाया जा रहा है, तो फिर बिजली की ऐसी बदहाल स्थिति क्यों है? लगातार हो रही कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *