Click Here
Click Here
Click Here

सावधान ! अगले 72 घंटे में राज्य में सक्रिय होगा मानसून, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अगले तीन दिन भारी पड़ने वाले हैं. इसको लेकर मौसम विभाग ने आंधी-बिजली के साथ भारी बारिश का...

बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अगले तीन दिन भारी पड़ने वाले हैं. इसको लेकर मौसम विभाग ने आंधी-बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे झारखंड में फैल जायेगा. हालांकि, पूर्ण रूप से सक्रिय होने से पहले मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिलेगा. जहां एक तरफ राज्य के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. वहीं पलामू प्रमंडल को अभी लू का आखिरी टॉर्चर झेलना पड़ सकता है.

मानसून की रफ्तार और मौसम का नया सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल डाल्टनगंज से होकर गुजर रही है. अगले 72 से 96 घंटों में परिस्थितियां बेहद अनुकूल हैं. जिससे मानसून झारखंड के बचे हुए हिस्सों में पूरी तरह आगे बढ़ जाएगा. वर्तमान में उत्तरी राजस्थान से बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है. साथ ही मध्य प्रदेश के ऊपर दो चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं. इसके प्रभाव से 28 जून से पूरे राज्य में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है.

पिछले 24 घंटों का हाल और शहरों का तापमान

पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा 50.3 मिलीमीटर बारिश चाईबासा में हुई. इस दौरान डाल्टनगंज 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. जबकि लातेहार में सबसे कम 22.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. सराइकेला में 38.0 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 37.0 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ 36.5 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 36.2 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 35.4 डिग्री सेल्सियस, रांची में 34.4 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 33.7 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में 30.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

अगले 6 दिनों का पूर्वानुमान और चेतावनी

25 से 27 जून कोआसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी. हालांकि, 27 जून को उत्तर-पश्चिमी भाग के तीन जिलों गढ़वा, पलामू और चतरा में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है. इस दौरान पूरे राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ वज्रपात का भी अलर्ट है.
28 जून से 01 जुलाई को पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी. अगले 3 दिनों के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

राजधानी रांची में कैसा रहेगा मौसम

रांची और इसके आसपास के इलाकों में 27 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ वर्षा होगी. जिससे अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं, 28 जून से 1 जुलाई के बीच आसमान में पूरी तरह बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान रांची का पारा गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. जिससे मौसम बेहद सुहाना हो जाएगा. मौसम विभाग ने आंधी और बिजली चमकने के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

 

ALSO READ : रिम्स अतिक्रमण मामले में HC ने कहा – SSP और थाना प्रभारी मामले में गंभीर नहीं, सरकार से जवाब तलब

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *