गिरिडीह में आयुष सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर, डीसी रामनिवास यादव ने दिए आवश्यक निर्देश

Giridih: जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक कर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं...

Giridih: जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक कर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने आयुष केंद्रों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, उपचार की गुणवत्ता और साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आयुष स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित रूप से ओपीडी संचालित हो तथा मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं.

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार बढ़ाने पर जोर

उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ मिलना चाहिए. साथ ही आयुष्मान भारत के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लाभुकों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया.

उन्होंने कहा कि आयुष विभाग की सेवाएं सीधे जनहित से जुड़ी हैं, इसलिए सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करें. बैठक में विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए. बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह, आयुष पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

ALSO READ: गुमला: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, DC ने कहा- सभी का बनाएं आयुष्मान कार्ड, टीबी मुक्त पंचायत बनाने पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *