Bokaro: रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने पेटरवार प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत संचालित कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने पेटरवार स्थित खटारीटोला मतदान केंद्र संख्या-256 का निरीक्षण कर बीएलओ से गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा अभियान को निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान डीईओ सह डीसी की उपस्थिति में मतदाता शिव शंकर महता एवं सुरेश साव ने अपने एन्यूमरेशन फॉर्म पूर्ण किए. इसके उपरांत बीएलओ निशा शेठी द्वारा दोनों प्रपत्रों का तत्काल डिजिटाइजेशन किया गया. डीईओ सह डीसी ने कार्य की सराहना करते हुए वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन में निरंतर गति बनाए रखने का निर्देश दिया.
यह भी पढ़ें: झारखंड भाजपा का अगला मिशन, हिमंता बिस्वा सरमा के बयान से सियासत गरम

चीपूदाग मतदान केंद्र का भी डीसी ने किया निरीक्षण
इसके उपरांत डीईओ सह डीसी ने पेटरवार प्रखंड की उलगढ़ा पंचायत स्थित चीपूदाग मतदान केंद्र संख्या-220 का भी निरीक्षण किया. यहां उन्होंने बीएलओ समता देवी से गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी प्राप्त की. मौके पर कई मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाए गए तथा उनका तत्काल बीएलओ द्वारा डिजिटाइजेशन भी कराया गया.
मतदाताओं से की सक्रिय भागीदारी की अपील
डीईओ सह डीसी ने आम मतदाताओं से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपना गणना प्रपत्र समय पर भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर त्रुटिरहित ढंग से पूरा किया जा सके.
यह भी पढ़ें: पश्चिम सिंहभूम: सदानंद होता ने पेश की मानवता की मिसाल, 10 वर्षों से बिस्तर पर पड़े युवक के इलाज की उठाई जिम्मेदारी


