चाईबासा: पाउड़ी मंदिर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल

Chaibasa: चाईबासा–सिरिंगसिया मुख्य मार्ग पर पाउड़ी मंदिर के समीप शनिवार रात करीब 8:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में...

बाइक हादसे में दो युवक घायल
बाइक हादसे में दो युवक घायल

Chaibasa: चाईबासा–सिरिंगसिया मुख्य मार्ग पर पाउड़ी मंदिर के समीप शनिवार रात करीब 8:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेटेया थाना क्षेत्र के काकुईता निवासी जमादार सिंकू अपनी मोटरसाइकिल से जगन्नाथपुर बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी आकाश निषाद भी सामने से मोटरसाइकिल लेकर आ रहे थे. पाउड़ी मंदिर के समीप दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं.

एक युवक के सिर में गंभीर चोट, दूसरे की कलाई फ्रैक्चर

हादसे में दोनों युवक घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल जगन्नाथपुर थाना को सूचना दी तथा आकाश निषाद के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी. परिजन मौके पर पहुंचकर आकाश निषाद को इलाज के लिए जगन्नाथपुर स्थित गंगोत्री सेवा सदन ले गए. इधर, सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जमादार सिंकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगन्नाथपुर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, आकाश निषाद के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी है. वहीं जमादार सिंकू की दाहिने हाथ की कलाई बुरी तरह फ्रैक्चर हो गई है तथा उनके चेहरे और पैर में भी चोटें आई हैं.

ALSO READ: पश्चिम सिंहभूम: सदानंद होता ने पेश की मानवता की मिसाल, 10 वर्षों से बिस्तर पर पड़े युवक के इलाज की उठाई जिम्मेदारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *