Bokaro: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार, बोकारो जिला समिति एवं महानगर समिति की बैठक चीरा चास स्थित गुरु जी फार्म हाऊस में हुई. बैठक में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि भव्यता के साथ मनाने पर सहमति बनी.
4 अगस्त को मनाई जाएगी पुण्यतिथि
जिलाध्यक्ष रतन लाल मांझी ने कहा कि 4 अगस्त को पुण्यतिथि मनाई जाएगी. उसी दिन गुरुजी का आदम कद प्रतीमा लगाने की योजना है, लेकिन अभी स्थल चयन नहीं हुआ है. उन्होंने कहा झारखंड राज्य के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन थे, आज उनके अथक प्रयासों के बाद राज्य में विकास की गति मिली है. साथ ही 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की भी पुण्यतिथि को लेकर बैठक में चर्चा हुई.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की गिरफ्तारी और चोट पर भड़की झारखंड कांग्रेस, रांची में मंत्रियों-विधायकों समेत कई नेता गिरफ्तार
