बोकारो:आदिवासी जमीन की हो रही लूट पर संज्ञान लेगी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग

Bokaro:राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग डॉ. आशा लकड़ा के जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बोकारो सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ...

Bokaro:राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग डॉ. आशा लकड़ा के जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बोकारो सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ किए बैठक हुई. बैठक में धनबाद बोकारो के 20 मामलों पर विचार-विमर्श हुआ, जिनमें आदिवासी जमीन के BCCL के द्वारा मुआवजा, नौकरी में प्रमोशन, इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के आसपास के आदिवासी बहुल गांव में पानी बिजली की समस्या सहित कई मामले का निष्पादन किया गया. वहीं, कुछ मामलों में अधिकारियों को अतिरिक्त समय दिया गया.

मामले का निष्पादन आयोग द्वारा कर दिया गया 

मीडिया से बात करते हुए डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि आयोग पर लोगो का विश्वास बढ़ा है, जिसके चलते 1500 मामले आयोग के पास पहुंचा है. इनमें से कई मामले का निष्पादन आयोग की द्वारा कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा मामला आदिवासियों के जमीन से संबंधित है. जहां CNT और SPT एक्ट का उल्लंघन करते हुए बिचौलिया पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर धड़ल्ले से गैर आदिवासियों को जमीन बेचने का काम कर रहा है, जो नियम संगत नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामले बोकारो सहित रांची, धनबाद और अन्य जिलों में भी देखा जा रहा है. आयोग जिला उपायुक्त को ऐसे बिचौलिए पर करवाई करने और मामला दर्ज करने की बात कही है. उन्होंने आगे कहा कि आयोग में आकर लोगों को त्वरित न्याय मिल रहा है, ऐसे में लोग सीधे आयोग के पास कंप्लेन दर्ज करा सकते है.

AlsoRead:‘जिंदगी जरूरी है तो हेलमेट पहनें,’ आज मिली हिदायत, अगली बार कटेगा भारी चालान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *