Bokaro: स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम प्रणेता और सिपाही विद्रोह के अग्रदूत अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती रविवार को बोकारो थर्मल में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई. बोकारो थर्मल स्थित डिग्री कॉलेज के समीप, बोकारो थर्मल-कथारा मार्ग पर आयोजित इस समारोह में स्थानीय निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजकुमार ओझा द्वारा शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के साथ हुई. इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने आरती और अगरबत्ती जलाकर शहीद को नमन किया. इसके बाद अमर शहीद मंगल पांडेय अमर रहें के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धांजलि सभा के समापन पर उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया. इस अवसर पर सुनील पांडेय, मनोज ओझा, मनोज पाठक, राजेश दुबे, राजेश भगत, अरविंद सिंह, अनिल सिंह, विमलेश दत्त मिश्रा, परमात्मा दीक्षित, मुन्ना चैबे, रंगनाथ चैबे और दीपक सहित भारी संख्या में बोकारो थर्मल के गणमान्य नागरिक व प्रबुद्ध समाज के लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल में पानी की बर्बादी और अवैध हुकिंग पर DVC के HOP ने जताई चिंता, कहा- वैध मीटर लगाएं
