बोकारो: ट्रेनी हॉस्टल मैदान बंद, खिलाड़ियों और युवाओं ने गेट पर किया प्रदर्शन

Bokaro: ट्रेनी हॉस्टल मैदान में हाल ही में हुए विवाद के बाद प्रशासन द्वारा बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने...

Bokaro
ट्रेनी हॉस्टल मैदान बंद होने पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन

Bokaro: ट्रेनी हॉस्टल मैदान में हाल ही में हुए विवाद के बाद प्रशासन द्वारा बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के विरोध में शनिवार को खिलाड़ियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में युवा ट्रेनी हॉस्टल के मुख्य गेट पर पहुंचे और मैदान खोलने की मांग को लेकर विरोध जताया.

गेट बंद होने से खिलाड़ियों में नाराजगी

प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि गेट बंद होने के कारण वे नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मैदान को फिर से खोलने की मांग करते हुए कहा कि यहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सेना, अर्धसैनिक बलों और अन्य सरकारी नौकरियों की शारीरिक दक्षता (फिजिकल) परीक्षा की तैयारी करते हैं.

इसी मैदान से कई युवाओं ने पाई सफलता

युवाओं का कहना है कि ट्रेनी हॉस्टल मैदान से तैयारी कर कई अभ्यर्थी भारतीय सेना और अन्य सशस्त्र बलों में चयनित होकर देश की सेवा कर रहे हैं. ऐसे में मैदान बंद होने से हजारों युवाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है.

शहर में बेहतर मैदानों का अभाव

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बोकारो शहर में फिजिकल अभ्यास के लिए उपयुक्त मैदानों की कमी है. बीएसएल के अन्य मैदानों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है. उनका आरोप है कि कई मैदानों में असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे वहां अभ्यास करना सुरक्षित नहीं रह जाता.

सुबह-शाम मैदान खोलने की मांग

युवाओं ने प्रशासन और बीएसएल प्रबंधन से मांग की कि ट्रेनी हॉस्टल का मैदान प्रतिदिन सुबह और शाम कुछ घंटों के लिए बाहरी खिलाड़ियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खोला जाए. उनका कहना है कि इससे वे बिना किसी बाधा के नियमित शारीरिक अभ्यास कर सकेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रख पाएंगे.

ALSO READ: रांची: हर बारिश में डूबता है तारा नगर, फिर घरों में घुसा पुंदाग नदी का पानी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *