Bokaro: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) (HAM(S)) के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज का बोकारो आगमन पर बोकारो जिला सचिव सहदेव मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
जनसंपर्क अभियान, सुनी लोगों की समस्याएं
स्वागत के बाद हरे कृष्ण महाराज ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज की सेवा उनका प्रमुख उद्देश्य है, पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी. उन्होंने ओपन डोर पॉलिसी की बात कहते हुए हर नागरिक को अपनी समस्या सीधे रखने का भरोसा दिलाया.
ALSO READ: रांची: हर बारिश में डूबता है तारा नगर, फिर घरों में घुसा पुंदाग नदी का पानी
पेयजल संकट और बंद पड़े पंप हाउस पर जताई चिंता
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बोकारो में पेयजल संकट सबसे बड़ी समस्या बन गया है, उन्होंने जल्द ही DC से मिलकर समाधान की मांग करने की बात कही. साथ ही विधायक मद से बने कई डीप बोरिंग और पंप हाउस बंद होने पर चिंता जताई. बगीचा टोला पंप हाउस का निरीक्षण कर उन्होंने खराब मोटर को जल्द बदलने और योजनाओं को चालू कराने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाएगा.
