बोकारोः कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, कार में सवार महिला हुई घायल

Bokaro: फुसरो-जैनामोड़ खुटरी के पास मंगलवार तड़के करीब 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी....

Bokaro
कार को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

Bokaro: फुसरो-जैनामोड़ खुटरी के पास मंगलवार तड़के करीब 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार एक महिला घायल हो गई, जबकि बड़ा हादसा टल गया.

बिहार से लौट रहा था परिवार

कार (JH09J3621) से चास निवासी अजय सिंह अपने परिवार के साथ बिहार के आरा जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (जेए 028 एन 2695) ने कार को टक्कर मार दी.

पुलिस ने कराया इलाज, दो घंटे लगा जाम

सूचना मिलते ही जरीडीह थाना के SI विकास विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और घायल महिला को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार और ट्रक सड़क पर खड़े रहने से करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा, बाद में वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया.

ALSO READ: बोकारो थर्मल में धूमधाम से मनाया गया DVC का स्थापना दिवस, बारिश के बीच मिनी मैराथन में दौड़े सैकड़ों लोग

खराब सड़क को बताया हादसों की वजह

JMM नेत्री अंबिका देवी ने कहा कि फुसरो-जैनामोड़ मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं. भारी वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *