चाईबासा के जगन्नाथपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

Chaibasa: जिला परिवहन कार्यालय के अंतर्गत जिला सड़क सुरक्षा टीम द्वारा मंगलवार को राजकीय रसेल उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता...

स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

Chaibasa: जिला परिवहन कार्यालय के अंतर्गत जिला सड़क सुरक्षा टीम द्वारा मंगलवार को राजकीय रसेल उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित करना है.

यातायात नियमों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने यातायात नियमों के पालन, सड़क संकेतों (रोड साइन), रोड मार्किंग, ट्रैफिक संकेतकों तथा नियमों के उल्लंघन पर की जाने वाली कानूनी कार्रवाई के संबंध में जागरूक किया.

गुड सेमेरिटन योजना की भी दी जानकारी

इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की निस्वार्थ सहायता करने वाले नागरिकों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है. साथ ही सड़क दुर्घटना में मृतक अथवा गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के परिजनों को उपलब्ध कराए जाने वाले मुआवजा प्रावधानों की भी जानकारी दी गई. 

Also Read: चाईबासा: भाजपा मंडल की बैठक, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बनी रणनीति

यातायात नियमों के पालन की अपील

विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार, विद्यालय, गांव एवं समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें. विशेष रूप से वाहन चलाते समय तेज गति से बचने, नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने पर बल दिया गया.

सड़क दुर्घटनाएं रोकने का दिया संदेश

जिला सड़क सुरक्षा टीम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में तेज रफ्तार, नशे की हालत में वाहन चलाना तथा यातायात नियमों की अनदेखी शामिल है. इन कारणों से बचकर तथा यातायात नियमों का ईमानदारीपूर्वक पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है. अभियान के माध्यम से उपस्थित सभी विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *