Newswave Desk: कान फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कारपेट पर इस बार भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने ग्लैमरस अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं. उनके लुक और आउटफिट की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर फैशन इंडस्ट्री तक हो रही है. दावा किया जा रहा है कि उर्वशी इस बार कान के रेड कारपेट पर अब तक का सबसे महंगा लुक पहनकर पहुंचीं.
1,491 करोड़ रुपये का बताया जा रहा लुक
रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पूरे लुक की कीमत करीब 155.87 मिलियन डॉलर बताई जा रही है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1,491 करोड़ रुपये होती है. इसी वजह से उनके आउटफिट को कान फिल्म फेस्टिवल के सबसे महंगे लुक्स में शामिल किया जा रहा है.

वियतनाम के फैशन हाउस ने तैयार की ड्रेस
उर्वशी की यह खास ड्रेस वियतनाम के मशहूर फैशन हाउस JoliPoli Couture ने डिजाइन की है. यह ब्रांड अपने यूनिक डिजाइन्स, क्रिस्टल वर्क और रेड कार्पेट आउटफिट्स के लिए जाना जाता है.
डायमंड लुक और रॉयल क्राउन बना आकर्षण
ड्रेस को खास तौर पर डायमंड-इंस्पायर्ड लुक देने के लिए तैयार किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में क्रिस्टल्स लगाए गए थे, जिन्हें इस तरह डिजाइन किया गया कि रोशनी पड़ते ही वे हीरों जैसी चमक बिखेरें. उर्वशी ने इस आउटफिट के साथ एक शानदार क्राउन भी पहना, जिसमें बारीक क्रिस्टल डिटेलिंग की गई थी, जिससे उनका लुक और भी रॉयल नजर आया.
12 मई से शुरू हुआ कान फिल्म फेस्टिवल
बता दें कि Cannes Film Festival 2026 की शुरुआत 12 मई से फ्रांस के Cannes में हो चुकी है. इस प्रतिष्ठित समारोह में दुनियाभर के सितारे पहुंच रहे हैं. भारत से आलिया भट्ट, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और कल्याणी प्रियदर्शन समेत कई सेलेब्स इस इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं.
ALSO READ: SBI के अधिकारियों संग सांसद मनीष जायसवाल की बैठक, शिक्षा व्यवस्था की मजबूती पर बनी सहमति
