Click Here
Click Here
Click Here

बिना NOC सड़क किनारे बिछाई जा रही थी केबल, पीडब्ल्यूडी ने रुकवाया काम

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल क्षेत्र में डीवीसी के पावर प्लांट, कॉलोनी परिसर, विभिन्न चौक-चौराहों और ऐश पौंड क्षेत्र में सीसीटीवी...

Bermo
कार्य बंद कर खड़ी मशीन

Bermo: बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल क्षेत्र में डीवीसी के पावर प्लांट, कॉलोनी परिसर, विभिन्न चौक-चौराहों और ऐश पौंड क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी चल रही है. इसके तहत मंगलवार को लाल चौक से डीवीसी ऐश पौंड तक सड़क किनारे एचडीडी मशीन के जरिए अंडरग्राउंड केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा था.

नहीं लिया गया अनापत्ति प्रमाण पत्र

हालांकि, जांच में सामने आया कि इस कार्य के लिए डीवीसी अथवा कार्य कर रही संवेदक कंपनी द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग से किसी प्रकार का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त नहीं किया गया था. मामले की जानकारी मिलने पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ रत्नेश्वर दास ने तुरंत संज्ञान लेते हुए विभाग के कनीय अभियंता आलोक सिंह को कार्य रुकवाने का निर्देश दिया.

कनीय अभियंता ने कार्य कर रही कंपनी के सुपरवाइजर को कार्य बंद करने और कार्य नहीं बंद करने की स्थिति में एसडीडी मशीन जब्त करने की बात कही. अधिकारियों के निर्देश पर कंपनी द्वारा कार्य बंद कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी सेविका पर मईयां सम्मान योजना व पेंशन सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीओ से की शिकायत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *