संत अलोइस स्कूल में बच्चों ने ‘जल ही जीवन है’ के संदेश के साथ निकाली जागरूकता रैली

Ranchi: संत अलोइस मोंटेसरी स्कूल में मंगलवार को सेव वाटर डे उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रदर मनोज लुगुन ने...

Ranchi: संत अलोइस मोंटेसरी स्कूल में मंगलवार को सेव वाटर डे उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रदर मनोज लुगुन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि जल प्रकृति का अनमोल उपहार है, जिसके बिना जीवन की कल्पना असंभव है. उन्होंने बच्चों से जल संरक्षण के इस अभियान को अपने पड़ोस और परिवार तक ले जाने का आह्वान किया.

Also Read:बिना NOC सड़क किनारे बिछाई जा रही थी केबल, पीडब्ल्यूडी ने रुकवाया काम

प्लैकार्ड लेकर लोगों को किया जागरूक

इस दौरान स्कूल के नन्हे छात्र, शिक्षक और अभिभावक हाथों में “जल ही जीवन है” जैसे नारों के प्लैकार्ड लेकर राहगीरों को जागरूक करते नजर आए. प्रिंसिपल ब्रदर माइक ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य के लिए पानी बचाने का संकल्प दिलाया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *