Chaibasa: ब्लड उपलब्ध कराने के नाम पर 4700 की ठगी करने वाले आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामला सदर थाना कांड संख्या-73/25 के तहत BNS की धारा 318(4) एवं 304 में दर्ज किया गया है.
अस्पताल परिसर में दिया था झांसा
पुलिस के अनुसार, सोनुवा थाना क्षेत्र के देवाबीर गांव निवासी बुधराम गोप अपनी पत्नी के इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे. ब्लड नहीं मिलने पर अस्पताल परिसर के बाहर एक व्यक्ति ने रक्त उपलब्ध कराने का भरोसा दिया और रुपये लेते समय ₹4700 छीनकर फरार हो गया.
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
पीड़ित ने अगले दिन आरोपी को अस्पताल परिसर में पहचानकर पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान संजय सोलंकी (27 वर्ष), पिता महेंद्र सोलंकी, निवासी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गुडासाई के रूप में हुई, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ALSO READ: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन विवाद में फायरिंग करने वाला आरोपी बंगाल से गिरफ्तार
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अस्पताल परिसर में अनजान लोगों से सावधान रहें और रक्त संबंधी जरूरतों के लिए केवल अधिकृत ब्लड बैंक से संपर्क करें.
