चाईबासा : महाप्रभु के स्वागत में अमित साहू ने बोड़ोदंड को रंगोलियों से संवारा

chaibasa : भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथ यात्रा के अवसर पर पुराना बस्ती स्थित रथ यात्रा मार्ग बोड़ोदंड को आकर्षक...

श्री जगन्नाथ

chaibasa : भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथ यात्रा के अवसर पर पुराना बस्ती स्थित रथ यात्रा मार्ग बोड़ोदंड को आकर्षक रंगोली से सजाया जा रहा है. स्थानीय कलाकार अमित साहू अपनी कलात्मक प्रस्तुति से पूरे मार्ग को रंग-बिरंगी रंगोली से सजा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है.

महाप्रभु के स्वागत को लेकर पूरी तैयारी

शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ भव्य रथ पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर (मौसीबाड़ी) के लिए प्रस्थान करेंगे. महाप्रभु के स्वागत को लेकर श्रद्धालुओं और आयोजन समिति की ओर से अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रंगोली से सजा बोड़ोदंड श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा और रथ यात्रा की भव्यता में चार चांद लगाएगा.

Also Read : Chaibasa: दुबिल माइंस ट्रांसपोर्टिंग विवाद सुलझा, ठेका कंपनी और स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के बीच बनी सहमति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *