हॉकी झारखंड को मिला नया कार्यकाल, भोलानाथ सिंह चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष, कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

Ranchi: मोराबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में रविवार को हॉकी झारखंड की 13वीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई. बैठक में...

नई कार्यकारिणी का गठन
नई कार्यकारिणी का गठन

Ranchi: मोराबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में रविवार को हॉकी झारखंड की 13वीं वार्षिक आमसभा आयोजित हुई. बैठक में संगठन के भविष्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई. इसके बाद वर्ष 2026-2030 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें सभी 11 पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने के कारण सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए.

नई कार्यकारिणी का गठन

भारतीय खेल नीति-2025 के प्रावधानों के तहत भोलानाथ सिंह लगातार चौथी बार हॉकी झारखंड के अध्यक्ष चुने गए. वहीं मनोज कुमार प्रसाद (मनोज कोनबेगी) महासचिव और असरिता लकड़ा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुईं. नई कार्यकारिणी में झारखंड के सभी पांचों प्रमंडलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है.

आठ अहम एजेंडों पर लगी मुहर

आमसभा में पिछले वर्ष की कार्यवाही की पुष्टि, वार्षिक लेखा-जोखा, सचिव की रिपोर्ट, ऑडिट रिपोर्ट, वर्ष 2026-27 के लेखा परीक्षक की नियुक्ति, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं की मेजबानी, खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा तथा आगामी सत्र की प्रतियोगिताओं सहित आठ महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई. सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.

20 जिलों को मिली हॉकी किट

बैठक के दौरान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा फैसला भी लिया गया. जिन चार जिलों को पहले खेल सामग्री दी जा चुकी थी, उन्हें छोड़कर 20 जिलों को 65-65 हजार रुपये के हॉकी किट उपलब्ध कराए गए. इन किटों में हॉकी स्टिक और हॉकी बॉल शामिल हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिल सके.

12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

इस मौके पर निवर्तमान महासचिव विजय शंकर सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में हॉकी झारखंड ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. इस दौरान 35 खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, जबकि वर्तमान में 15 खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा हैं और 20 खिलाड़ी राष्ट्रीय कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि संगठन ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाकर झारखंड के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का काम किया है.

चार वर्षों का रोडमैप

नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने सभी जिला इकाइयों और सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि आने वाले चार वर्षों में झारखंड की हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने और राज्य के हर जिले में हॉकी को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *