गिरिडीह: सरकारी और मंदिर की जमीन पर निर्माण कार्य से मचा बवाल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Giridih: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम जामबाद, पोस्ट उदनाबाद के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर सरकारी एवं मंदिर की जमीन पर...

Giridih
सरकारी और मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप. ग्रामीणों ने कार्रवाई की लगाई गुहार

Giridih: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम जामबाद, पोस्ट उदनाबाद के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर सरकारी एवं मंदिर की जमीन पर कथित अतिक्रमण का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि खाता संख्या-1, प्लॉट संख्या-297, रकबा 6.99 एकड़ गैरमजरुआ खास जंगल भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर मकान निर्माण कर रहे हैं.

चैती दुर्गा मंदिर की भूमि पर निर्माण का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार संबंधित भूमि लंबे समय से चेती दुर्गा मंदिर के उपयोग में रही है, जहां प्रत्येक वर्ष धार्मिक आयोजन होते हैं. इसके बावजूद कथित रूप से जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है.

स्थायी कब्जे की आशंका जताई

ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं रोका गया, तो मंदिर की जमीन पर स्थायी कब्जा हो सकता है. इससे भविष्य में गांव के लोगों को धार्मिक गतिविधियों और सार्वजनिक उपयोग में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण करने वाले लोग प्रभावशाली हैं, इसलिए प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप करे.

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देकर कथित अतिक्रमण और निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा सरकारी एवं मंदिर की भूमि को सुरक्षित कराया जाए.आवेदन देने वालों में पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दिलीप उपाध्याय, भरत यादव, जगदीश सिंह, परसुराम सिंह, वार्ड सदस्य राजू मारिक, वार्ड सदस्य टिंकू मल्ह, परमेश्वर राय, फागू मारिक, मन्नू मल्हा, धनेश्वर मल्ह, शत्रुघ्न सिंह सहित गांव के कई ग्रामीण शामिल थे.

ALSO READ: पलामू: जिला राइफल शूटिंग चैंपियनशिप की धमाकेदार शुरुआत, SP ने किया उद्घाटन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *