हजारीबाग: विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा विधायक की बैठक, घर-घर सत्यापन पर दिया जोर

Hazaribagh: विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर रविवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने विधायक जनसेवा...

Hazaribagh: BJP MLA's meeting regarding special voter revision campaign, emphasis on door-to-door verification

Hazaribagh: विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर रविवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने विधायक जनसेवा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

घर-घर जाकर करें मतदाताओं का सत्यापन

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन पूरी गंभीरता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ करें. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे. उन्होंने यह भी कहा कि मृत, अपात्र अथवा अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नाम भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हटाए जाएं.

यह भी पढ़ें: पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, छात्र हितों के लिए आंदोलन तेज करने का ऐलान

नए मतदाताओं का नाम जोड़ने पर विशेष बल

बैठक में नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, आवश्यक दस्तावेजों का समयबद्ध संधारण करने तथा मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया गया. विधायक ने सभी अधिकारियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.

शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत नींव

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची है. प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर सही और अद्यतन मतदाता सूची उपलब्ध होना निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों से पूरी ईमानदारी, समर्पण और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आग्रह करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी के संयुक्त प्रयास से विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान सफल होगा और लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त बनेगी.

यह भी पढ़ें: “सोचना पड़ेगा” थीम के साथ शुरू हो रहा है कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन, गेम फॉर्मेट में भी बदलाव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *