चाईबासा : भगेरिया फाउंडेशन ने किया भगेरिया ब्लास्टर फुटबॉल क्लब का गठन, खिलाड़ियों को मिला प्लेटफार्म

Chaibasa : सामाजिक संस्था भगेरिया फाउंडेशन द्वारा थाना रोड स्थित गायत्री कुंज परिसर में भगेरिया ब्लास्टर फुटबॉल क्लब का गठन किया गया...

Blaster Football

Chaibasa : सामाजिक संस्था भगेरिया फाउंडेशन द्वारा थाना रोड स्थित गायत्री कुंज परिसर में भगेरिया ब्लास्टर फुटबॉल क्लब का गठन किया गया तथा टीम की आधिकारिक घोषणा की गई. इस अवसर पर भगेरिया फाउंडेशन के प्रमुख बिनोद भगेरिया और मनोज भगेरिया ने संवाददाता सम्मेलन में क्लब गठन की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस फुटबॉल क्लब का उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय स्तर की खेल प्रतिभाओं को निखारना है.  क्लब के माध्यम से खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपनी प्रतिभा को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शित कर सकेंगे. खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग, खेल तकनीक और अनुशासन सिखाने के लिए अनुभवी कोच की नियुक्ति की जाएगी, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी.

सेरसा पोड़ाहाट लीग में उतरेगी भगेरिया ब्लास्टर टीम

अक्सर प्रतिभावान खिलाड़ियों के पास सही खेल सामग्री, जूते और मैदान की कमी होती है. फाउंडेशन के सहयोग से खिलाड़ियों को आवश्यक खेल किट और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों को पेशेवर फुटबॉल की दिशा में आगे बढ़ाना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना भी है. क्षेत्र के इच्छुक और प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस क्लब से जुड़ सकते हैं. यह कदम न केवल खेल को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं को शारीरिक रूप से फिट रखने और उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने में भी मदद करेगा. भगेरिया ब्लास्टर फुटबॉल क्लब की टीम सेरसा पोड़ाहाट फुटबॉल लीग में भाग लेगी. इस मौके पर मौजूद सभी खिलाड़ियों ने भगेरिया फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की. इस अवसर पर टीम मैनेजर शितांशु मुखी, सन्नी बोदरा, कप्तान गुमन गुंदूवा, तथा खिलाड़ी राहुल दोंगो, मनय बारी, दुबराज गागराई, करन बानरा, सावन जामुदा, रोहित तांती, जितेंद्र गुंदूवा, सन्नी बारला, माधव होनहागा, सौरभ जामुदा सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित थे.

Also Read : हजारीबाग में पुराना बस स्टैंड पर मनमानी वसूली, बोरी और टोकरी वालों से भी वसूले जा रहे 50 रुपए

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *