चाईबासा : भाजपा नेता ने लिखा डीसी को पत्र कहा – बालू समस्या का समाधान जरूरी, विकास कार्य बाधित

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम में बालू की उपलब्धता नहीं होने से विकास योजनाएं प्रभावित हो रही है. इस मामले में भाजपा के...

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम में बालू की उपलब्धता नहीं होने से विकास योजनाएं प्रभावित हो रही है. इस मामले में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने पश्चिमी सिंहभूम डीसी को पत्र लिखकर शीघ्र समाधान की मांग की है.
पत्र में उन्होंने कहा है कि जिले के बालू घाटों की अब तक निविदा नहीं निकलने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, पुल निर्माण, नगर परिषद के पीसीसी पथ एवं नाली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य ठप पड़े हैं. कई संवेदकों को कार्य की निविदा मिल चुकी है. लेकिन बालू की अनुपलब्धता के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है.

10 जून से खनन कार्य बंद हो जायेगा

पवन शंकर पांडेय ने पत्र में उल्लेख किया है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के नियमों के तहत 10 जून से खनन कार्य बंद हो जाएगा. ऐसे में यदि उससे पहले बालू की व्यवस्था नहीं की गई तो जिले में चल रहे सभी विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों से बालू की आपूर्ति होने पर भी उसे अवैध बताकर जब्त किया जा रहा है. जिससे बाजार में बालू की कमी और बढ़ गई है. इसका सीधा असर सरकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों पर पड़ रहा है.

बालू समस्या का समाधान जरूरी

उपायुक्त से मांग करते हुए पांडेय ने कहा कि जनहित एवं विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द समाधान निकाला जायें. जिससे निर्माण कार्य बाधित न हो और आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकें. पत्र की प्रति अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट चक्रधरपुर को भी भेजी गई है.
पवन शंकर पांडेय ने कहा कि विकास कार्यों की गति बनाएं रखने के लिए प्रशासन को अविलंब बालू उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए. जिससे आवास और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाएं प्रभावित न हो.

ALSO READ : चेकिंग के दौरान तीन युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *