चक्रधरपुर नगर परिषद बोर्ड बैठक में विकास, स्वच्छता और रोजगार से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी

Chaibasa/Chakradharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था और रोजगार सृजन...

Chaibasa/Chakradharpur: चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था और रोजगार सृजन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. बैठक में लिए गए निर्णयों को नगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

बैठक में भारत भवन एवं असलम चौक क्षेत्र में नई दुकानों के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई. इसके तहत पुराने कार्यालय भवन को डिसमेंटल कर वहां मिनी मार्केट कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा. इससे स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए बोर्ड ने दो नए ट्रैक्टरों की खरीद को मंजूरी दी. साथ ही स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 15 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया. सफाई कर्मियों को बेहतर कार्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी.

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि परिषद का लक्ष्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़ाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने विश्वास जताया कि बैठक में लिए गए फैसलों से चक्रधरपुर के विकास को नई गति मिलेगी. बैठक में नगर परिषद के उपाध्यक्ष विजय कुमार साव समेत अन्य पदाधिकारी एवं बोर्ड सदस्य भी उपस्थित रहे.

ALSO READ: चेकिंग के दौरान तीन युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *