रांची: लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम रोहित...

Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम रोहित मिर्धा है. वह भाजपा नेता कमलेश राम का भांजा था. बताया जा रहा है कि मृतक युवक की पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था. इसी मामले को लेकर उसकी पिटाई की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई. पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम इंद्रजीत साहू है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर रातू थाना ले आई. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. रातू थानेदार आदिकांत महतो ने बताया कि एक युवक की हत्या हुई है. अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: शादी से पहले ही मंगेतर बना ‘रंगदारीबाज’: हजारीबाग के मंगेतर ने मंगेतर से ही मांगी 1 लाख की रंगदारी, कहा- पैसा नहीं दिया तो फोटो वायरल कर दूंगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *