चक्रधरपुर: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3200 किलो जावा महुआ जब्त

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकुआबेड़ा में अवैध देशी शराब के निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग और...

Java Mahua seized
अवैध चुलाई भट्टियों को नष्ट करती पुलिस

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकुआबेड़ा में अवैध देशी शराब के निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग और चक्रधरपुर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की. संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान टीम ने मौके से करीब 3200 किलो जावा महुआ और 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की.

6 अवैध चुलाई भट्टियों को किया गया नष्ट

कार्रवाई के दौरान जब्त की गई पूरी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा नदी किनारे संचालित हो रही 6 अवैध चुलाई भट्टियों को भी जांच अभियान के दौरान ध्वस्त कर दिया गया.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है, कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढ़ें: खाद्य सुरक्षा टीम ने होटलों एवं प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं लाइसेंस संबंधी निर्देश जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *