उज्ज्वला योजना पर कांग्रेस का हमला: 12 का वादा, 4 सिलेंडर पर आकर रुकी मोदी सरकार

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने केंद्र सरकार पर गरीब और ग्रामीण परिवारों की रसोई...

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने केंद्र सरकार पर गरीब और ग्रामीण परिवारों की रसोई पर सीधा प्रहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली राहत में कटौती ने करोड़ों परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

महंगाई की मार झेल रहे ग्रामीण

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि जिस उज्ज्वला योजना को महिलाओं को धुएं से मुक्ति और सस्ती रसोई गैस उपलब्ध कराने के बड़े वादे के साथ शुरू किया गया था, उसी योजना का दायरा लगातार सीमित किया जा रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार का नारा अब “12 का वादा, 4 का इरादा” बनकर रह गया है. कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि रियायती सिलेंडरों की संख्या कम होने से गरीब परिवारों को सालभर अधिक कीमत पर गैस खरीदनी पड़ेगी, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे ग्रामीण और मजदूर परिवारों के लिए यह फैसला गंभीर चिंता का विषय है.

तत्काल राहत कदम उठाने की मांग 

ऋषीकेश सिंह ने आरोप लगाया कि बढ़ती गैस कीमतों के कारण बड़ी संख्या में उज्ज्वला लाभार्थी नियमित रूप से सिलेंडर रिफिल नहीं करा पा रहे हैं और कई परिवार फिर से लकड़ी, उपले और पारंपरिक चूल्हों पर लौटने को मजबूर हैं. इससे महिला स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दावों पर भी सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार गरीब कल्याण के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि गरीबों को मिलने वाली राहत लगातार कम की जा रही है. कांग्रेस ने केंद्र सरकार से उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी और रियायती सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने, एलपीजी कीमतों में कमी लाने तथा महंगाई से राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है.

AlsoRead:चाय दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *