कांग्रेस ने लोकतंत्र की मर्यादा तोड़ी, हिंसा की राजनीति स्वीकार नहीं: संजय सेठ

Ranchi: रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव के दौरान हुई घटनाओं...

Sanjay Seth
रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ

Ranchi: रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव के दौरान हुई घटनाओं की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ और टकराव का माहौल बनाना सही नहीं है. संजय सेठ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान अराजकता फैलाने की कोशिश की, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को किसी मुद्दे पर सरकार से शिकायत है, तो उसके लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके मौजूद हैं. हिंसा और टकराव का रास्ता अपनाना गलत है.

कांग्रेस देशभर में कर रही टकराव की राजनीति 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस देशभर में टकराव की राजनीति कर रही है और रांची की घटना भी उसी का हिस्सा है. उनके मुताबिक, जनता कांग्रेस की इस राजनीति को समझ चुकी है. संजय सेठ ने कहा कि झारखंड में JPSC, JSSC-CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं. कांग्रेस को भाजपा पर आरोप लगाने के बजाय राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों से इन मामलों में जवाब मांगना चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के लाखों युवा भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस उनकी आवाज उठाने के बजाय भाजपा को निशाना बना रही है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *