Click Here
Click Here
Click Here

रांची में जनता दरबार बना राहत का मंच, एक दिन में 827 मामलों का निपटारा

Ranchi: आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए रांची जिला प्रशासन की पहल पर विभिन्न अंचलों में आयोजित...

Ranchi: आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए रांची जिला प्रशासन की पहल पर विभिन्न अंचलों में आयोजित जनता दरबार लगातार प्रभावी साबित हो रहे हैं. मंगलवार को जिले के 10 अंचलों में आयोजित जनता दरबार में कुल 827 आवेदनों और मामलों का निष्पादन किया गया. अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के मार्गदर्शन में आयोजित इन जनता दरबारों में प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, भूमि संबंधी विवाद, पंजी सुधार, सीमांकन और अन्य राजस्व मामलों से जुड़े आवेदन बड़ी संख्या में पहुंचे. प्रशासन की ओर से लोगों को बिना अनावश्यक भागदौड़ के त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं.

यह भी पढें: कांग्रेस के हाई-प्रोफाइल पहरेदार: के. राजू और श्रीबेला प्रसाद होंगे पोलिंग एजेंट

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सबसे अधिक 133 मामलों का निष्पादन नगड़ी अंचल में

सबसे अधिक 133 मामलों का निष्पादन नगड़ी अंचल में किया गया. इसके बाद नामकुम में 125, बुढमू में 120 और बेड़ो में 113 मामलों का निपटारा किया गया. वहीं राहे में 86, चान्हो में 87, बुंडू में 65, मांडर में 52, सोनाहातु में 49 और सिल्ली में 37 मामलों का निष्पादन हुआ. जनता दरबार में सबसे अधिक मांग जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्रों की रही. इसके अलावा दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, आचरण प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी अनुमति वाद, लगान भुगतान और सीमांकन जैसे मामलों का भी निपटारा किया गया. कई अंचलों में तत्काल प्रमाण पत्र जारी कर लोगों को राहत दी गई. प्रशासन के अनुसार जनता दरबार का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को लोगों के दरवाजे तक पहुंचाना और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को सरल बनाना है. नियमित रूप से आयोजित इन शिविरों के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं.

यह भी पढें: राज्यसभा चुनावः रेडिसन ब्लू की छठी-सातवीं मंजिल पर एनडीए की नाकेबंदी, दो दिनों के लिए 32 कमरे किए गए हैं बुक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *