अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने युवक को फंसाया, घर से उठाने की धमकी देकर वसूले रुपये

Pakur: नगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को अधिकारी बताकर एक...

Pakur: नगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को अधिकारी बताकर एक युवक को झांसे में लिया और धमकी देकर उससे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लिए. पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुराने नोट बदलने का दिया लालच

जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के तलवाडांगा निवासी अमित भास्कर को 18 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को “पंकज सिंह” और “राजा कुमार” बताकर अधिकारी होने का दावा किया. ठगों ने युवक को पुराने नोट के बदले ज्यादा पैसे दिलाने का लालच दिया, जिस पर भरोसा कर अमित ने पहले चरण में फोन-पे के जरिए करीब 9,500 रुपये ट्रांसफर कर दिए.

Also Read: झारखंड विशेष सहायक शिक्षक भर्ती: 3,451 पदों के लिए 5 मई से शुरू होगी परीक्षा

धमकी देकर बढ़ाई पैसों की मांग

इसके बाद ठगों ने दबाव बनाते हुए और पैसे की मांग शुरू कर दी. आरोप है कि उन्होंने युवक को केस में फंसाने और घर से उठवा लेने तक की धमकी दी. डर और मानसिक दबाव का फायदा उठाकर आरोपियों ने दो से तीन लाख रुपये तक की अतिरिक्त मांग की.

शक होने पर खुला मामला

जब युवक को संदेह हुआ और उसने आगे पैसे भेजने से इनकार किया, तो दोनों नंबर बंद हो गए. इसके बाद पूरी ठगी का खुलासा हुआ.

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित अमित भास्कर ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है और इस घटना से वह आर्थिक और मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इधर, नगर थाना पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि साइबर ठगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *