34वें दिन का कलेक्शन आया सामने, Dhurandhar 2 ने फिर दिखाया दम

NEWS DESK: Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है....

NEWS DESK: Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. हालांकि रोजाना की कमाई में गिरावट जरूर आई है. लेकिन कुल कलेक्शन के मामले में फिल्म अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. नई फिल्मों की एंट्री के बावजूद दर्शकों का रुझान बना हुआ है. और यही वजह है कि यह 2026 की सबसे बड़ी भारतीय हिट फिल्मों में शुमार हो चुकी है.

34वें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को करीब 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 1119.29 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

अगर वीक-वाइज कलेक्शन पर नजर डालें, तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़. दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़. और तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ रुपये कमाए. चौथे हफ्ते में इसकी कमाई 54.70 करोड़ रही. वहीं पांचवें हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी जरूर हुई है. लेकिन यह अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है. हाल के दिनों में 30वें दिन 2.70 करोड़. 31वें दिन 4.65 करोड़. 32वें दिन 5.20 करोड़. और 33वें दिन 1.62 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया.

क्या 1200 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी फिल्म?
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. और यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है. हालांकि, अब इसकी कमाई की रफ्तार काफी धीमी हो गई है. ऐसे में 1200 करोड़ क्लब में शामिल होना मुश्किल नजर आ रहा है. क्योंकि इसके लिए अभी करीब 80 करोड़ रुपये और कमाने होंगे.

मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म अपने लाइफटाइम कलेक्शन में लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये और जोड़ सकती है. ऐसे में 1150 करोड़ तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण लग रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म अपने अंतिम कलेक्शन में कितना इजाफा कर पाती है.

ALSO READ:  हाउसिंग कॉलोनी जमीन विवाद: कागजी दावों और जमीनी कब्जे के बीच उलझा मामला, सदर सीओ की कार्यशैली पर सवाल 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *