Ranchi: झारखंड सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों (ASO) की आगामी 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षा-2026 को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इस संबंध में राजस्व पर्षद, झारखंड (रांची) ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी है.

कार्मिक विभाग के निर्देश पर हुआ निर्णय:
राजस्व पर्षद के उप सचिव घनश्याम प्रसाद द्वारा हस्ताक्षरित सूचना के अनुसार: कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना के आलोक में यह परीक्षा स्थगित की गई है. विभागीय परीक्षा 2026 का आयोजन 22 अगस्त 2026 और 23 अगस्त 2026 को निर्धारित था. परीक्षा की नई तिथि को लेकर विभाग द्वारा बाद में अलग से सूचना जारी की जाएगी. तब तक के लिए परीक्षा प्रक्रिया पर रोक रहेगी.

