Gumla : चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल रांची स्थित फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों से मुलाकात कर गुमला के जनहित के मुद्दों पर वार्ता की. इस अवसर पर गुमला जिले के व्यापार, उद्योग एवं स्थानीय व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई. प्रतिनिधिमंडल ने गुमला में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, व्यापारियों की सुरक्षा, ब्लड बैंक को लाइसेंस, बिजली विभाग में उपकरणों की कमी की मांग, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु फेडरेशन से सहयोग एवं आवश्यक पहल करने का आग्रह किया. फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना तथा यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

गुमला में व्यापारिक सुरक्षा पर जोर
गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने विश्वास व्यक्त किया कि फेडरेशन के सहयोग से जिले के व्यापार एवं उद्योग जगत की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल होगी तथा व्यापारियों के हितों को मजबूती मिलेगी. बैठक में चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी ने फेडरेशन को विभिन्न मामलों के बारे में अवगत कराया और इस शहर में सीसीटीवी कैमरे की संख्या को जो बढ़ाने पर जोर दिया गया. वही गुमला चैंबर सचिव प्रणय कुमार ने गुमला के व्यापारियों से अपील की है कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर हाई विजन कैमरा जरूर लगाए ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना से निपटने में प्रशासन को सहयोग मिल सके. वही उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल ने भी व्यापार क्षेत्र को बढ़ाने के लिए जियाडा की खाली जमीनों पर व्यापारियों को दिलाने की अपील की है. मौके पर पी आर ओ प्रतीक अग्रवाल और रितेश गुप्ता भी उपस्थित थे.
Also Read : महिला का कमरे में मिला शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
