Click Here
Click Here

धनबाद: अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ CISF का बड़ा एक्शन, 30 टन कोयला जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

Dhanbad: झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया...

Dhanbad: झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. सीआईएसएफ की टीम ने धनबाद के लोदना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 टन अवैध कोयला जब्त किया है. इस छापेमारी से अवैध उत्खनन और तस्करी में शामिल सिंडिकेट को बड़ा झटका लगा है.

यह भी पढ़ें : न्यूज वेव एक्सपोज : झारखंड की मेधा और करोड़ों की पूंजी पर बाहरी राज्यों का कब्जा, सालाना 300 करोड़ जाता है बाहर

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बीसीसीएल एरिया-9 में हुई छापेमारी

यह पूरी कार्रवाई बीसीसीएल के एरिया-9 स्थित देबारी कोलियरी के समीप की गई. सीआईएसएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि देबारी के आसपास के क्षेत्रों में भारी मात्रा में चोरी का कोयला एकत्रित किया जा रहा है जिसे ऊंचे दामों पर बाहर भेजने की तैयारी है. सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी की और छापेमारी को अंजाम दिया. जांच में यह बात सामने आई है कि तस्करों ने कोयला चोरी का एक नया तरीका अपनाया था. बीएनआर साइडिंग की ओर जाने वाले हाईवा से कोयला जानबूझकर नीचे गिरा दिया जाता था. गिराए गए इस कोयले को तस्करों के गुर्गे देबारी कोलियरी के पास अवैध रूप से जमा करते थे. स्टॉक जमा होने के बाद इसे छोटी पिकअप वैन और अन्य वाहनों के जरिए अवैध मंडियों और भट्टों में खपाने की योजना थी.

यह भी पढ़ें : रांची: जंगलों में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, नगदी और लग्जरी कारें बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *