Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: 27वें महा रक्तदान शिविर में पहुंचे DRM, रक्तदान को बताया सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य

Chaibasa: श्री शिरडी साईं भक्त मंडल, चक्रधरपुर के तत्वावधान में मंगलवार को रेलवे कल्याण मंडप (कम्युनिटी हॉल), सेरसा स्टेडियम के समीप आयोजित...

27वें महा रक्तदान शिविर में पहुंचे DRM
27वें महा रक्तदान शिविर में पहुंचे DRM

Chaibasa: श्री शिरडी साईं भक्त मंडल, चक्रधरपुर के तत्वावधान में मंगलवार को रेलवे कल्याण मंडप (कम्युनिटी हॉल), सेरसा स्टेडियम के समीप आयोजित 27वें महा रक्तदान शिविर में दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया पहुंचे. उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान उन्होंने रक्तदान को मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की.

रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई भी शिविर में शामिल हुए. उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और कहा, “रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा मानवीय कार्य है. स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचा सकता है. समाज के युवाओं को इस पुनीत अभियान से जुड़कर मानव सेवा का संकल्प लेना चाहिए.”

आयोजन की सराहना

डॉ. गागराई ने कहा कि श्री शिरडी साईं भक्त मंडल द्वारा लगातार 27 वर्षों से महा रक्तदान शिविर का आयोजन समाज सेवा की उत्कृष्ट मिसाल है. ऐसे आयोजन लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए मंडल, धोनी फैंस क्लब और सभी सहयोगी संस्थाओं को बधाई देते हुए रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.

Also Read: झारखंड में प्रमोशन का नया फॉर्मूला: अब 2 साल का प्रोबेशन अलग, प्रमोशन के लिए करना होगा लंबा इंतजार

बड़ी संख्या में हुआ रक्तदान

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. आयोजन समिति ने बताया कि शिविर शाम 5:30 बजे तक संचालित हुआ. अंत में श्री शिरडी साईं भक्त मंडल एवं सहयोगी संस्था धोनी फैंस क्लब, चक्रधरपुर ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं मानव सेवा के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया.

ip1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *