Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करें : उपायुक्त

Koderma : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वप्रथम...

Koderma : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वप्रथम (PC & NDT) अधिनियम के तहत जिला सलाहकार समिति एवं जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति के कार्यों की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन को (PC & PNDT) अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के निबंधन एवं नवीनीकरण से संबंधित मामलों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री रख-रखाव योजना अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्यों में गति लाने पर बल दिया. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सिविल सर्जन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. बैठक के दौरान प्रथम एएनसी से लेकर चतुर्थ एएनसी तक गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण एवं संस्थागत प्रसव की प्रगति की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने इस दिशा में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने तथा लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उपाधीक्षक डॉ. रंजीत, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : गिरिडीह: राजगीर मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, सभी घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *