Ranchi: झारखंड की राजधानी के लिए यह महीना ऊर्जा क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रहा है. गेतलसूद डैम की लहरों पर बिछी सोलर पैनलों की चादर अब पूरी तरह सक्रिय होने के लिए तैयार है.
इसी महीने होगा उद्घाटन
सूत्रों के अनुसार 100 मेगावाट क्षमता वाले इस महत्वाकांक्षी फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन इसी महीने मई 2026 में होने जा रहा है. जिसे लेकर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं.
ऊर्जा और पर्यावरण दोनों को फायदा
यह प्रोजेक्ट न केवल राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगा. बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित होगा. फ्लोटिंग प्लांट होने के कारण इससे पानी के वाष्पीकरण में कमी आएगी. जिससे गर्मियों में डैम के जलस्तर को बनाए रखने में मदद मिलेगी.
Also Read: धनबाद: मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा, मलबे में दबने से 4 मजदूरों की मौत, तीन शव बरामद
बिजली उत्पादन से ग्रिड को मजबूती
100 मेगावाट बिजली उत्पादन से राज्य के ग्रिड को मजबूती मिलेगी. यह झारखंड के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट्स में से एक है. जो ग्रीन एनर्जी के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
बिजली संकट से मिलेगी राहत
अधिकारियों का मानना है कि इस प्लांट के शुरू होने से रांची और आसपास के इलाकों में बिजली की किल्लत कम होगी और थर्मल पावर पर निर्भरता घटेगी.
पर्यटन के साथ बनेगा एनर्जी हब
गेतलसूद डैम अब केवल पर्यटन का केंद्र ही नहीं. बल्कि क्लीन और ग्रीन एनर्जी का पावर हाउस बनकर उभरेगा.
