Click Here
Click Here

अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अर्जुन लकड़ी से लदा टाटा पिकअप जब्त

jamtara : जिले के नाला-मुर्गाबनी रोड पर रविवार सुबह वन विभाग की गश्ती टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

jamtara : जिले के नाला-मुर्गाबनी रोड पर रविवार सुबह वन विभाग की गश्ती टीम ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भेलाडंगाल मोड़ के पास एक सफेद रंग की टाटा पिकअप वाहन को जब्त किया. जांच के दौरान वाहन पर 18 बोटा अर्जुन की लकड़ी, जिसकी मात्रा लगभग 3.2571 घनमीटर बताई गई है, लदी पाई गई.

अवैध लकड़ी लदा वाहन जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालक के पास काष्ठ परिवहन से संबंधित कोई वैध अनुज्ञा पत्र एवं वाहन के आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे. मौके पर गवाहों की उपस्थिति में लकड़ी की मापी कर जब्ती सूची तैयार की गई. इसके बाद लकड़ी सहित वाहन को सुरक्षित रूप से वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर लाया गया. इस कार्रवाई में प्रधान वनरक्षी पुलक कुमार माल, वनरक्षी जाफर मियां, होमगार्ड बापी दास समेत अन्य वनकर्मी शामिल रहे. वन विभाग ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा अवैध लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : झारखंड में मानसून की दस्तक: अगले 5 दिनों में पूरे राज्य को भिगोने की तैयारी, वज्रपात और आंधी का अलर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *