Pakur : झामुमो जिला समिति की बैठक रविवार को संपन्न हुई. बैठक जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान 30 जून को हूल दिवस धूमधाम से मनाने की योजना बनी. इस अवसर पर अमर शहीद सिद्धो कान्हू, चांद भैरव सहित अमर वीरों को माल्यार्पण कर धूमधाम से हूल दिवस मनाने को लेकर चर्चा हुई.
प्रखंडों में भी मनाया जायेगा हूल दिवस
बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि बैठक में हूल दिवस पर चर्चा की गयी. इस बार भी हूल दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. इसके लिए सभी सक्रिय कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को जानकारी देंगे. सभी प्रखंड अध्यक्ष सचिव को अपने अपने प्रखंडों में भी हूल दिवस मनाने का निर्दश दिया गया. साथ ही कहा कि सभी संगठन मजबूती की दिशा में भी लगातार कार्य करें व दूर दराज के ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम करें.
ALSO READ : झारखंड में मानसून की दस्तक: अगले 5 दिनों में पूरे राज्य को भिगोने की तैयारी, वज्रपात और आंधी का अलर्ट


