Palamu: डाल्टनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार चौरसिया के शाहपुर स्थित कार्यालय में उनके पूज्य पिता स्वर्गीय अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक की शुरुआत स्वर्गीय अनिल चौरसिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और भावभीनी श्रद्धांजलि देकर की गई. उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक योगदान, जनसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए.
16 जून को आयोजित होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि वे अपने पिता के दिखाए जनसेवा के मार्ग और आदर्शों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अनिल चौरसिया का जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा तथा उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं. विधायक ने बताया कि 16 जून को आयोजित होने वाली 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि स्वर्गीय अनिल चौरसिया के आदर्शों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प भी है.

कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने डाल्टनगंज, चैनपुर और भंडारिया क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. बैठक के दौरान श्रद्धांजलि सभा की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों के बंटवारे तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. सभी उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया.
ALSO READ: डीसी ने मेदिनीनगर नगर निगम समेत विभिन्न शहरी निकायों के कार्यों की समीक्षा की
बैठक और सभा का संचालन पथरा मंडल अध्यक्ष सिकंदर चौधरी ने किया. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष भीष्म चौरसिया, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य विकास चौरसिया, मंजू देवी, बबलू चौरसिया, शशिभूषण पांडेय, प्रेमलाल चौधरी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे.
