Click Here
Click Here
Click Here

वुमेन एशियन कप खेलकर लौटीं झारखंड की चार बेटियां, भूतपूर्व सैनिकों ने किया सम्मानित

Ranchi: वेटेरन ऑर्गनाइजेशन ऑफ झारखंड (आर्मी, एयरफोर्स एवं नेवी) की ओर से वुमेन एशियन कप अंडर-17 फुटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व कर...

Womens Asian Cup
खिलाड़ियों का किया स्वागत

Ranchi: वेटेरन ऑर्गनाइजेशन ऑफ झारखंड (आर्मी, एयरफोर्स एवं नेवी) की ओर से वुमेन एशियन कप अंडर-17 फुटबॉल में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटने वाली झारखंड की चार बेटियों को सम्मानित किया गया. हाल ही में चीन में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा बनीं चारों खिलाड़ी झारखंड से हैं. इनमें रांची की दिव्यानी लिंडा, गुमला की सुरजमणी और एलिजाबेथ, जबकि हजारीबाग की अनुष्का शामिल हैं.

एयरपोर्ट पर किया सम्मानित

चारों खिलाड़ी जैसे ही आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचीं, वहां मौजूद पूर्व सैनिकों के संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव एम पी सिन्हा, प्रवक्ता संजीत सिंह एवं कोच बबलू अपने लावलश्कर के साथ पहुंचे और चारों बेटियों को सम्मानित किया.

इस दौरान फुटबॉल खेल प्रेमी भी राष्ट्र ध्वज के साथ काफी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने भारत माता की जय, वन्देमातरम के नारों के साथ एयरपोर्ट को गुंजयमान कर दिया.

खिलाड़ियों को सम्मान न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण: संगठन अध्यक्ष

संगठन के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने खेद व्यक्त करते हुए कहा, कि ऐसे वक्त पर सरकारी तंत्र और जन प्रतिनिधियों का नहीं होना उन प्रतिभावान बच्चों के सुनहरे सपने पर कुठाराघात है . इस प्रकार स्वामी विवेकानंद के सपनों को भी दरकिनार किया जा रहा है . उनका सपना था राज्य हो या देश तभी प्रगतिशील कहा जायेगा, जब पंक्ति के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका हक और सम्मान मिलेगा. अध्यक्ष ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा प्रतिभावान बच्चे, खिलाड़ी, वीर नारी, शहीद परिवार के साथ खड़ा है और भविष्य में भी रहेगा.

यह भी पढ़ें: “मजदूरों को मिला न्याय, संघर्ष की एकता ने दिलाई ऐतिहासिक जीत”- मधु कोड़ा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *