Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हनुमान चालीसा से ‘नमो-नमो शंकरा’ तक, ये हैं सबसे ज्यादा देखे गए भक्ति गीत

News Desk: यूट्यूब पर सिर्फ फिल्मी गानों का ही नहीं, बल्कि भक्ति गीतों का भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. बॉलीवुड,...

youtube

News Desk: यूट्यूब पर सिर्फ फिल्मी गानों का ही नहीं, बल्कि भक्ति गीतों का भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. बॉलीवुड, भोजपुरी और हरियाणवी म्यूजिक के साथ-साथ भगवान के भजन, आरती और स्तुति गीत भी करोड़ों लोगों की पसंद बने हुए हैं. खास बात यह है कि इन भक्ति गीतों के व्यूज भी लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं और कई गाने बिलियन क्लब में शामिल हो चुके हैं. टी-सीरीज का हनुमान चालीसा तो इस मामले में सबसे आगे है, जिसे देश के लगभग हर घर में सुना जाता है. आइए जानते हैं यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टॉप 10 भक्ति गीतों के बारे में.

सबसे ज्यादा देखे गए टॉप 10 भक्ति गीत

  1. श्री हनुमान चालीसा
    इस लिस्ट में सबसे ऊपर टी-सीरीज का प्रसिद्ध हनुमान चालीसा है, जिसे गुलशन कुमार के प्रोडक्शन में बनाया गया और हरिहरन ने गाया है. करीब 14 साल पहले अपलोड हुए इस वीडियो को 5.3 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
  2. संकटमोचन हनुमान अष्टक
    दूसरे नंबर पर टी-सीरीज भक्ति सागर का संकटमोचन हनुमान अष्टक है. हरिहरन की आवाज में गाए गए इस भजन को 8 साल में 1.18 बिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
  3. नमो-नमो शंकरा
    तीसरे स्थान पर फिल्म केदारनाथ का भक्ति गीत “नमो नमो शंकरा” है, जिसे अमित त्रिवेदी ने गाया है. 5 साल में इस गाने को 1.3 बिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
  4. कौन है वो कौन है वो
    फिल्म बाहुबली का यह भक्ति भाव से भरपूर गीत चौथे नंबर पर है. कैलाश खेर की आवाज और मनोज मुंतशिर के लिरिक्स वाले इस गाने को 10 साल में 713 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं.
  5. जय गणेश जय गणेश
    भगवान गणेश की यह लोकप्रिय आरती पांचवें स्थान पर है. करीब 14 साल में इसे 677 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है.
  6. श्री हनुमान अमृतवाणी
    अनुराधा पौडवाल की मधुर आवाज में गाई गई “श्री हनुमान अमृतवाणी (पार्ट 2)” छठे नंबर पर है, जिसे 9 साल में 591 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

Read Also: हजारीबाग में अपराधियों का तांडव, बाइक सवार दंपत्ति पर अंधाधुंध फायरिंग, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

  1. बम भोले
    अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी का गाना “बम भोले” सातवें स्थान पर है. इसे 5 साल में 560 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है.
  2. बाल गणेश – नाचे धिन धिन
    बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय “बाल गणेश – नाचे धिन धिन” आठवें नंबर पर है. 16 साल में इस गाने को 540 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
  3. सांवली सूरत पे मोहन
    कृष्ण भक्ति से जुड़ा यह भजन “सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया” नौवें स्थान पर है. संजू शर्मा की आवाज में गाए गए इस भजन को 12 साल में 534 मिलियन व्यूज मिले हैं.
  4. बाल गणेश – शंकरजी का डमरू
    दसवें नंबर पर “बाल गणेश – शंकरजी का डमरू” गाना है, जिसे 13 साल में 534 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *