News Desk: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में आगामी दिनों में रेल परिचालन पर व्यापक असर पड़ने वाला है. रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 28 अप्रैल 2026 से 3 मई 2026 तक कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द, मार्ग परिवर्तित और अल्प समापन/उद्गम किया गया है. ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.
सबहेडिंग: कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द
रेलवे के मुताबिक टाटा-खड़गपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 68013/68014 को 28 अप्रैल 2026 को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. वहीं आद्रा-टाटा-आद्रा मार्ग पर चलने वाली ट्रेन संख्या 68055/68056 उसी दिन आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
Read Also: ड्यूटी पर ढिलाई नहीं, वर्दी नियमों को लेकर बिहार पुलिस सख्त
मेमू ट्रेनों पर ज्यादा असर
आद्रा डिवीजन में कई मेमू ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा. आद्रा-मिदनापुर-आद्रा (68090/68089) और भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह (68079/68080) मेमू ट्रेनें 28 अप्रैल, 1 मई और 3 मई 2026 को रद्द रहेंगी. इसके अलावा आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077/68078) को 3 मई 2026 को रद्द किया गया है.
आंशिक संचालन और बदला मार्ग
कुछ ट्रेनों का आंशिक संचालन भी तय किया गया है. आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056) 28 अप्रैल से केवल आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी. वहीं आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल एमईएमयू (63594/63593) 1 मई से आद्रा तक सीमित रहेगी. इसके साथ ही टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601) का मार्ग भी बदला गया है. यह ट्रेन 28 अप्रैल, 29 अप्रैल और 2 मई को चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी मार्ग से होकर चलेगी.
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
