गिरिडीह: MMDR संशोधन बिल और CM के पुतला दहन के खिलाफ JMM का जोरदार प्रदर्शन

Giridih: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए MMDR संशोधन बिल के विरोध और छात्र आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला...

jmm

Giridih: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए MMDR संशोधन बिल के विरोध और छात्र आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने की सुचना के विरोध में शुक्रवार को गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. झामुमो कार्यकर्त्ता बस स्टैंड रोड के समीप सैकड़ो कार्यकर्त्ता के साथ अपने कार्यलय से पैदल मार्च निकाला. यह प्रतिवाद मार्च बस स्टैंड होते हुए टावर चौक पहुंचा, जहां जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया.

बिल को वापस लेने की मांग

इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए MMDR संशोधन बिल को वापस लेने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान टावर चौक पर कुछ समय के लिए विरोध का माहौल बना रहा. झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि MMDR संशोधन बिल एक काला कानून है और झामुमो इसका पुरजोर विरोध करती है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस कानून के खिलाफ पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी.

कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद

धरना प्रदर्शन के दौरान संजय सिंह ने बताया कि उन्हें सुचना है कि बीजेपी के इशारे पर तथाकथित कुछ लोग छात्र आंदोलन के नाम पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने वाले है इसके अलावे सरकार के मंत्री के खिलाफ में सोशल मीडिया में नेरेटिव फैलाया जा रहा है.  पार्टी अपने नेताओं के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि झामुमो नेताओं को अपमानित करने का प्रयास किया गया तो पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और संवैधानिक तरीके से इसका विरोध करेगी. विरोध प्रदर्शन में जिला महासचिव महालाल सोरेन, शाहनवाज अंसारी, कृष्ण मुरारी शर्मा, उप महापौर सुमित कुमार, रॉकी सिंह, अजीत कुमार पप्पू, दिलीप रजक,मुकेश केसरी, , भरत यादव, दारा हाजरा,बबली मरांडी, प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर समेत झामुमो के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रदर्शन के जरिए झामुमो ने केंद्र सरकार को साफ संदेश दिया कि MMDR संशोधन बिल के खिलाफ पार्टी का विरोध आगे भी जारी रहेगा.

AlsoRead:HEC के भविष्य पर अब संसद की विशेष समिति की नजर, उद्योग मंत्री संजय यादव ने केंद्र से मांगा ठोस रोडमैप

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *