NEWS DESK: 61वें ब्यूटी पेजेंट के साथ देश को नई मिस इंडिया मिल गई. इस बार यह खिताब गोवा की साध्वी सतीश सैल ने अपने नाम किया है. ग्रैंड फिनाले में देशभर से आई प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’ का ताज जीता. जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुई, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा. उनकी ग्रेस, आत्मविश्वास और शानदार प्रेजेंस ने जजों और दर्शकों—दोनों का दिल जीत लिया.
ग्रैंड फिनाले और प्रतियोगिता की झलक
इस बार फेमिना मिस इंडिया का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में हुआ, जिसमें देशभर से 30 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के दौरान कई राउंड हुए, जहां सभी प्रतिभागियों ने अपनी पर्सनैलिटी, टैलेंट और कॉन्फिडेंस दिखाया. कड़े मुकाबले के बाद साध्वी सतीश सैल विजेता बनीं और उन्हें पिछले साल की मिस इंडिया ने ताज पहनाया. अब वे मिस वर्ल्ड 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
विजेता की प्रोफाइल और रनर-अप्स
साध्वी सतीश सैल गोवा की रहने वाली हैं. उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में ग्रेजुएशन किया है. खास बात यह है कि उन्हें 7 भाषाओं का ज्ञान है और वे उन्हें पढ़-लिख और बोल भी सकती हैं. इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि यूनियन टेरिटरी की श्री अद्वैता सेकंड रनर-अप बनीं. तीनों ने पूरे शो में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला.
