Gumla: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर शुक्रवार को जिला परिवहन विभाग ने सभी प्रकार के वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया. परिवहन विभाग की कार्रवाई से वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों के बीच हड़कंप मच गया. जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में विभाग की टीम ने गुमला-सिसई मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच की. अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल ₹2,26,000 (दो लाख छब्बीस हजार रुपये) का जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान विशेष रूप से उन वाहनों की जांच की गयी, जिसमें निर्धारित लंबाई/चौड़ाई से अधिक सामान लदा था और जिनके पास वैध फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं था. इसके अलावा बिना बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र, वैध परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गयी.
यह भी पढ़ें : कोयलांचल में CISF की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: देबारी कोलियरी से 30 टन अवैध कोयला जब्त, सिंडिकेट में हड़कंप

यह भी पढ़ें : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका ने लाइव वीडियो कॉल पर फांसी लगाकर दे दी जान, 29 अप्रैल को होनी वाली थी सगाई
