Hazaribagh: चरही थाना क्षेत्र के चौदह माइल के समीप गुरुवार दोपहर एक हृदय विदारक सड़क दुर्घटना देखने को मिला. तेज रफ्तार अनियंत्रित बलेनो कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण भिड़ंत में ट्रक के चालक व उप-चालक (खलासी) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा का परखच्चा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. तेज रफ्तार काल बन गया. यह घटना दोपहर लगभग बजे की है. आसमानी रंग की बोलेनो कार, जो हजारीबाग के लोहसिंगना क्षेत्र का बताया जा रहा है, रामगढ़ से हजारीबाग की ओर काफी तेज गति से जा रही थी. चौदह माइल के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई.
यह भी पढ़ें : हजारीबाग: बेखौफ अपराधियों ने JLKM नेता की संपत्ति पर फिर किया हमला, बागवानी में आगजनी से भारी नुकसान
ट्रक पर मछली लदा था, आंध्र प्रदेश का है वाहन
जिस ट्रक से कार की भिड़ंत हुई, वह आंध्र प्रदेश का बताया जा रहा है. ट्रक में मछली लदी हुई थी और वह गंतव्य की ओर जाने के क्रम में सड़क किनारे खड़ा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना चरही थाना पुलिस को दी. सूचना पर चरही थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है. दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बहाल किया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेनो कार और ट्रक दोनों को जब्त कर लिया है. दोनों वाहनों को थाना ले आई. कार सवार लोगों की स्थिति और उनके विवरण के बारे में पुलिस जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले की छानबीन जारी है.
यह भी पढ़ें : झारखंड: नक्सलियों के पुनर्वास की समीक्षा, डीजीपी ने दिए स्पीडी ट्रायल और नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश
