नाबालिग प्रेमिका को घर में रखना पड़ा भारी, पुलिस ने प्रेमी को भेजा जेल

Hazaribagh: जिले के केरेडारी थाना पुलिस ने एसपी हजारीबाग के निर्देश पर नाबालिग युवती के अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई की है....

Keredari
पुलिस के साथ गिरफ्तार प्रेमी

Hazaribagh: जिले के केरेडारी थाना पुलिस ने एसपी हजारीबाग के निर्देश पर नाबालिग युवती के अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपी रितेश कुमार (पिता गणेश महतो) नाबालिग युवती का प्रेमी है, जो केरेडारी थाना क्षेत्र के कुठान गांव का निवासी है.

प्रेम प्रसंग का मामला

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि, नाबालिग युवती और आरोपी रितेश कुमार के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती की शादी आगामी 12 मई को तय थी और घर में विवाह की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी थीं. इसी बीच प्रेमिका की शादी की जानकारी मिलने पर रितेश उसे घर से भगा कर अपने घर ले गया.

घटना के बाद नाबालिग युवती के पिता ने केरेडारी थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया, कि रितेश ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी का अपहरण किया है. मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और छापेमारी कर युवती को आरोपी के घर से बरामद कर थाना ले आई.

पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी रितेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं, नाबालिग युवती का 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है तथा मेडिकल जांच के लिए उसे भेजा गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग छात्र आक्रोश: ‘नियुक्ति नहीं, साजिश कर रही सरकार’, भाषा नियमावली के फेर में फंसा युवाओं का भविष्य

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *