हजारीबाग की बेटी ने बढ़ाया मान, मैट्रिक टॉपर प्रियांशु कुमारी को आजसू ने किया सम्मानित

Hazaribagh: हजारीबाग जिले की प्रतिभाशाली छात्रा प्रियांशु कुमारी, जिन्होंने मैट्रिक परीक्षा में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है, को आजसू...

Hazaribagh: हजारीबाग जिले की प्रतिभाशाली छात्रा प्रियांशु कुमारी, जिन्होंने मैट्रिक परीक्षा में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है, को आजसू पार्टी द्वारा सम्मानित किया गया. शुक्रवार को पार्टी के महासचिव संजय मेहता स्वयं उनके घर पहुंचे और अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने प्रियांशु का उत्साहवर्धन करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर संजय मेहता ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रियांशु आगे जहां भी पढ़ाई करना चाहेंगी और जिस भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करना चाहेंगी, पार्टी हर संभव सहयोग करेगी. उन्होंने कहा कि ऐसी मेधावी छात्रा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी समाज और संगठनों की भी होती है.

यह भी पढ़ें : कोयलांचल में राहुल दुबे गैंग ने ड्राइवरों और कंपनियों के संचालकों को दी जान से मारने की धमकी

यूपीएससी क्रैक करने की तमन्ना : प्रियांशु कुमारी

प्रियांशु कुमारी ने बताया कि वह इंटरमीडिएट में पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) विषय से पढ़ाई करना चाहती हैं. इसके बाद वह स्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी करने का लक्ष्य रखती हैं. आजसू पार्टी ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में पूरा मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. प्रियांशु हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड के लुपुंग गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता दिनेश्वर मेहता एक किसान हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद प्रियांशु ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन रही है.

यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण बिल पर BJP का हमला, कांग्रेस समेत विपक्ष पर साधा निशाना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *